Friday, March 15, 2013

बस इतनी सी फुर्सत दे !!! Written By - Shishir Pradhan


बस इतनी सी फुर्सत दे !!!
बस इतनी सी फुर्सत दे !!!
अजीजों का हाथ थामकर,
गुफ्तगू मैं कर पाऊँ
फिर अम्मी की गोद में,
पलक झपक कर सो जाऊँ
बचपन के उन ख्वाबों में,
फिर आज मैं खो जाऊँ
साबुन के गुब्बारों संग खेलूँ,
हथेली पर रख छू पाऊँ
गुलाब की पंखुड़ियों को चूमूँ,
तितलियों संग उड़ जाऊँ

बस इतनी सी फुर्सत दे !!!
बस इतनी सी फुर्सत दे !!!

2 comments:

Welcome To Shishir Pradhan's Blog